ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / श्याम रजक ने लालू के चुनावी प्लान को एक्टिवेट किया, खतरा देख नीतीश...

श्याम रजक ने लालू के चुनावी प्लान को एक्टिवेट किया, खतरा देख नीतीश भी फ्रंट फुट पर आए

18-Aug-2020 01:56 PM

PATNA : 11 साल बाद राष्ट्रीय जनता दल में वापसी करने वाले पूर्व मंत्री श्याम रजक ने लालू यादव का चुनावी प्लान एक्टिवेट कर दिया है. सोमवार को श्याम रजक ने जब आरजेडी का दामन थामा तो नीतीश कुमार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया श्याम रजक ने कहा कि दलितों के हित में नीतीश सरकार फैसले नहीं ले रही है. इतना ही नहीं उन्होंने जेडीयू के अंदर दलितों की उपेक्षा किए जाने का भी आरोप मढ़ा.


दरअसल श्याम रजक दलित पॉलिटिक्स के सहारे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के उसी प्लान पर चल रहे हैं. जिसके बूते 2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने जीत हासिल की थी. लालू यादव ने आरक्षण के कार्ड का सहारा लिया था और मोहन भागवत के बयान पर जो एजेंडा तय किया. वह चुनाव में सही निशाने पर लगा श्याम रजक भी आरजेडी सुप्रीमो की तरह दलित कार्ड खेलकर नीतीश को बैकफुट पर धकेल न चाहते हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रजक की प्लानिंग को समय रहते भाप लिया है.


श्याम रजक की तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के दलित नेताओं को आगे कर दिया है. रजक के कैबिनेट सहयोगी रहे अशोक चौधरी नीतीश के बचाव में उतरे हैं. अशोक चौधरी ने श्याम रजक पर जोरदार हमला बोला है. श्याम रजक के आरोपों को नकारते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि श्याम रजक दबुद्धि छात्र हैं. नीतीश कुमार दलित विरोधी हैं, ये समझने में उनको 11 साल लग गए. आजाद भारत मे मुख्यमंत्रियों में नीतीश कुमार सबसे ज्यादा दलित हितैषी सीएम हैं.  गांधी जी ने दलितों के लिए आंदोलन किया, वो तो दलित नहीं थे. नीतीश कैबिनेट में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 40 करोड़ के बजट को एक हजार करोड़ से ज्यादा किया.


उधर श्याम रजक ने अशोक चौधरी के ऊपर पलटवार करते हुए कहा कि मुझे मंद बुद्धि कहने वाले का ऐसा ही संस्कार है. अशोक चौधरी को कांग्रेस में रहते इतने साल क्यों लग गए. उनको इतने दिनों बाद कांग्रेस की समझ आई. बिहार में दलितों पर अत्याचार हो रहा है. राज्य के अंदर इन दिनों आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है.