अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
14-Oct-2024 10:30 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां आज अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक,मुज़फ्फरपुर मेंअहले सुबह संदिग्ध परिस्थिति में एक शव मिलने के बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया है। यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर के समीप निमार्णधीन एनएच 27 फोर लाइन के समीप की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहैल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के समीप का है। जहां निर्माणधीन फोर लेन जो सदातपुर से पटना जाने वाली मार्ग है। उसी के समीप सोमवार की अहले सुबह में स्थानीय ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के शव को देखा जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही मामले की जानकारी प्राप्त होते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद मामले की सुचना कांटी थाने के पुलिस को दी गई।
इधर, सूत्रों की माने तो फोरलेन किनारे मिले इस शव को लेकर कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है कुछ लोग का कहना है की कही और हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। वही मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर कांटी थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई हैं। फ़िलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।