ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / सुबह- सुबह पटना के बेउर और फुलवारी जेल में छापेमारी, 3 घंटे तक...

सुबह- सुबह पटना के बेउर और फुलवारी जेल में छापेमारी, 3 घंटे तक चली रेड

07-Oct-2023 10:35 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना के बेउर जेल और फुलवारी जेल में शनिवार की सुबह छापेमारी की गई। सुबह छह बजे के आसपास छापेमारी से जेल में हडकंप मच गया। जेल के अंदर वार्ड समेत सभी सेल की जांच पदाधिकारी के द्वारा की गई। इस दौरान एक-एक बंदियों को सर्च किया गया। यह छापेमारी पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर दो अलग अलग टीम गठित की गई थी।


मिली जानकारी के अनुसार, पर्व त्यौहार का मौसम को देखते हुए पटना जिलाधिकारी नहीं आता है किया कि पटना के बेऊर जेल और फुलवारी शरीफ जेल में दो अलग-अलग टीम औचक छापेमारी करेगी। इस दौरान जेल में बंद सभी कैदियों को सर्च किया जाएगा उनके पास से अगर कोई आपत्तिजनक सामान निकलता है तो फिर उन पर एक्शन लिया जाएगा।


बताया जा रहा है कि, इसमें एसडीओ सदर, एएसपी दानापुर, सिटी एसपी पश्चिमी, बीएमपी के जवान समेत बिहार पुलिस के दर्जनों जवान को छापेमारी में शामिल किया गया। बेउर और फुलवारी जेल में छापेमारी कोई नई बात नहीं है। रूटीन चेकअप के लिए पूर्व में भी इस तरीके से छापेमारी की जाती रही है। लेकिन, सबसे अहम यह है कि इस छापेमारी में टीम को क्या हाथ लगा है। 


उधर, इस छापेमारी को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि पटना के डीएम को यह गुप्त सूचना हासिल हुई थी की जेल के अंदर कुछ गैर क़ानूनी हरकतों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने एक टीम तैयार पर छापेमारी की है। फिलहाल इसमें पुलिस को क्या हाथ लगा है और क्या नहीं इसकी सूचना निकल कर सामने नहीं आई है।