बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
09-Mar-2024 08:45 AM
By First Bihar
DESK : प्रधानमंत्री मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी भी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के अपने दो दिवसीय दौरे में करीब 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
दरअसल, पीएम शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी की। रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने काजीरंगा अभयारण्य का भ्रमण करने का निर्णय लिया। पीएम मोदी यहां से ईटानगर जाएंगे। पीएम मोदी के काजीरंगा पहुंचने से पहले सभी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। पीएम मोदी करीब 2 घंटे तक काजीरंगा पार्क में रहे।
काजीरंगा की अपनी पहली यात्रा पर मोदी ने सबसे पहले पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी सफारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप सफारी की। उनके साथ पार्क निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी थे।पीएम मोदी का आज दोपहर में जोरहाट में प्रसिद्ध अहोम जनरल लाचित बरफुकन की 125 फीट ऊंची 'स्टैच्यू ऑफ वेलोर' का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है।
उधर, इसके बाद प्रधानमंत्री जोरहाट जिले के मेलेंग मेटेली पोथार जाएंगे, जहां वह लगभग 18,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय और राज्य दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनका उसी स्थान पर एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...