गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-May-2024 08:49 AM
By First Bihar
LAKHISARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड नंबर छह में पुरानी रंजिश में शनिवार की अहले सुबह अपराधियों की ओर से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां गोली लगने से घायल बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, धर्मरायचक वार्ड नंबर छह पश्चिमी टोला के निवासी रामजी यादव एवं रामजी साव के बीच पुरानी रंजिश रही है। अब तक दोनों के बीच कई बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है। जिसे लेकर टाउन थाने में मामले भी दर्ज हैं। ऐसे में अब चार दिन पूर्व भी इसी मामले में हुई गोलीबारी में एक दुधमुंही बच्ची गोली लगने से घायल हुई थी, जबकि उसकी मां भी घायल हुई थी।
बताया जा रहा है कि, शनिवार की अहले सुबह मवेशी को चारा देने के समय अपराधियों के द्वारा की गयी गोलीबारी में रामजी यादव की विवाहित पुत्री 27 वर्षीय बसंती कुमारी की हत्या हो गयी। जबकि बसंती की मां 70 वर्षीय लाछो देवी घायल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मां बेटी को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने पुत्री बसंती कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि लाछो देवी का इलाज किया जा रहा है।
मृतक शेखपुरा जिला के मेहुस निवासी लल्लू यादव की पत्नी है। जो अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गयी है। मामले में एक बार फिर से रामजी साव के पुत्रों पर ही आरोप लगाया जा रहा है। सदर अस्पताल में पीड़ित परिवार की लाखन देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह बसंती कुमारी मवेशी का चारा दे रही थी। उसी समय रामजी साव का पुत्र अशोक साव, मनोज साव सहित अन्य ने मिलकर गोलीबारी की। जिसमें बसंती देवी की मौत हो गयी, जबकि लाछो देवी जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रही है।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पंकज कुमार एवं एसडीपीओ शिवम कुमार सदर अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक महिला की मौत हुई है, जबकि दूसरी महिला घायल है. एसपी ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है. पूर्व में भी इसे लेकर टाउन थाना में तीन-चार मामला दर्ज किया गया था।