ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिहार : श्रीराम जानकी मठ से 100 साल पुरानी 7 मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस

21-Feb-2021 12:20 PM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मोतीपुर थाना क्षेत्र के नारियार गांव स्थित श्रीराम जानकी मठ से चोरों ने अष्टधातु की सात मूर्तियां चोरी कर ली. चोरी हुई मूर्तियों की कीमत 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. लोगों को जब मामले की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


बताया जा रहा है कि मठ में श्रीराम, माता जानकी व लखनलाल की डेढ़ फीट की मूर्ति करीब सौ साल पुरानी थी. वहीं 70 साल पुरानी लड्डू गोपाल की तीन मूर्तियां समेत सात मूर्तियों की चोरों ने चोरी कर ली है. चोरी की जानकारी तब मिली जब मठ के महंत सह नरियार पैक्स के अध्यक्ष प्रेमशंकर शाही पूजा करने पहुंचे. 


उन्होंने बताया कि रात में पूजा-अर्चना करने के बाद वे मठ में ताला लगाकर बगल स्थित अपने आवास पर सोने चले गए थे. सुबह जब वे स्नान कर पूजा करने पहुंचे तो देखा कि गर्भगृह का ताला टूटा हुआ था. मंडप से सभी मूर्तियां गायब थीं. फिलहाल इस छानबीन में पुलिस के हाथ खाली हैं. वहीं लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.