बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
18-Dec-2022 04:16 PM
NALANDA : बिहार में एक तरफ शराब को लेकर इतना हाहाकार मचा हुआ है। सड़क से लेकर सदन तक इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है। विपक्षी दल द्वारा सरकार की शराबबंदी को फेल बताया जा रहा है तो वहीं सत्ता में बैठे हुए लोग इसे सेवन करने वालों की गलती बता रहे हैं। इस बीच अब बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के गृह जिले से एक अजीबो- गरीब वाकया निकल कर सामने आया है। यहां शराबी बेटे को नशाबंदी कानून का हवाला देना मां को भाड़ी पड़ गया। बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां का ही हाथ काट डाला।
दरअसल, बिहार के नालंदा जिले के नोना गांव की बताई जा रही है। यहां शराब के लिए बेटे ने तेजधार हथियार से मां के हाथ की उंगली काट दी। जिसके बाद आनन - फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मरहम -पट्टी किया गया। इसके बाद पीड़िता ने इस बात की जानकारी नजदीकी थाने को भी दिया। वहीं, लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस टीम घटना को लेकर जांच कर रही है।
इधर, इस पूरे मामले को लेकर पीड़िता रामजनम देवी ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं। पति स्व. रामप्रवेश शर्मा की मृत्यु के घर में कलह बढ़ गया। इसके बाद दोनों भाइयों में बंटवारा कर दिया। बड़ा बेटा रंजीत शराबी है। इसी वजह से वह उसके साथ नहीं रहती है। लेकिन, इसके बाबजूद कभी- कभार बड़े बेटे से भी बातचीत हो जाती है। इसी बीच बड़े बेटे ने शराब पीने को लेकर मां से रूपये देने की मांग कर दी। जिसके बाद मां से उसे नशा न करने की सलाह दे डाली और पैसा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी मां के दाहिने हाथ की उंगली काट दी।जिससे वह बेहोश हो गयी। इसके बाद इस बात की जानकरी छोटे भाई इंद्रजीत को हुई और वह अपनी मां को बचाने उसके पास पहुंचा तो शराबी बड़े भाई ने उसपर भी हमला बोल दिया। जिसके बाद उसे भी काफी चोट आई। इस घटना के उपरांत दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।