Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Jun-2022 09:52 AM
GAYA: बिहार में शराबबंदी कानून लागु होने के बाद भी लगातार जहरीली शराब मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गया जिले का है, जहां शराब से चार लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद जिला प्रशासन को झारखंड से गया होते हुए दूसरे राज्यों को जाने वाले 13 रास्ते बखूबी नजर आने लगे हैं। उन तेरह रास्तों को लेकर जिला प्रशासन काफी संजीदा हो गया है। चिह्नित किये गए सभी रास्तों पर गया जिला क्षेत्र में चेकपोस्ट होंगे। चेकपोस्ट का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने तक अभी बैरिकेडिंग और ड्रॉपगेट से काम चलाया जा रहा है। सघन चेकिंग अभियान का मकसद है की सभी धंधेबाजों को पकड़ा जाए।
झारखंड के सटे इलाके की मदद से शराब की हो रही तस्करी
दरअसल, गया जिला का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से झारखंड से सटा हुआ है। कुछ किलोमीटर की दूरी पर झारखंड के गांव और ब्लाक शुरू हो जाता हैं। शेरघाटी, बाराचट्टी, डुमरिया, आमस, मोहनपुर, बांकेबाजार, इमामगंज, और फतेहपुर का इलाका झारखंड से पूरी तरह से सटा हुआ है। इन इलाकों की मदद से शराब की तस्करी की जाती है। इन इलाकों के कई गांव में लोग चंद कदम चलने के बाद झारखंड की सीमा पर पहुंच जाते हैं। दोपहर बाद से गया जिले के ऐसे गांवों के लोगों का झारखंड के गांवों और बाजार में आवाजाही शुरू हो जाती है।
होमगार्ड को हर दो महीने में बदला जाएगा
बता दें कि डीएम डॉ. त्यागराजन केआदेश पर सभी तेरह रास्ते जो झारखंड से गया होते हुए दूसरे राज्यों में जाती है उन सभी के ऊपर बैरिकेडिंग और ड्रापगेट से फिलहाल सख्ती से चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दियाा है। 13 चेकपोस्टों का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने तक की स्थिति में डोभी चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा परिवहन अधिकारी को आदेश दिया गया है कि डोभी चेकपोस्ट तैनात होमगार्ड को हर दो महीने पर बदला जाए। और थाने के चौकीदारों से परेड के जरिये शराब से जुड़ी जानकारियों को जुटाया जाए।