बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Mar-2020 08:20 PM
PATNA:बिहार में शराबबंदी की धज्जियां पुलिस वाले उड़ाने से बाज नहीं आ रहे। अब तो दारोगा बाबू शराब के नशे में ड्यूटी बजाने थाने भी पहुंच जा रहे हैं। लेकिन एक दारोगा को शराब पीकर ड्यूटी बजानी महंगी पड़ गयी। दारोगा बाबू रंगे हाथ अधिकारी महोदय के हाथ चढ़ गये। फिर क्या था ड्यूटी बजाते-बजाते जेल का हवा खाने पहुंच गये।
मामला पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना का है जहां कार्यरत सब इंस्पेक्टर को आईपीएस प्रमोद कुमार ने रंगे हाथ शराब के नशे में पकड़कर लिया।आईपीएस प्रमोद कुमार ने बताया कि बनमनखी थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को शराब के नशे में डयूटी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह पी रहे हैं। इसके बाद बनमनखी थाना की पुलिस द्वारा जांच की गई तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। इसके बाद हिरासत में लेकर उसे अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी में मेडिकल जांच कराया गया। जहां जांच में दारोगा के शराब पीने की पुष्टि हुई है।
अधिकारी ने बताया कि शराब पीते गये सब इंस्पेक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रिंस कुमार ने बताया कि बनमनखी थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को शराब की जांच के लिए लाया गया था। जिसमें अल्कोहल की मात्रा मिली है। जांच रिपोर्ट बनमनखी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।