ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

श्रावणी मेले पर आतंकी खतरा, IB अलर्ट के बाद बढ़ी चप्पे-चप्पे की सुरक्षा, जानिए क्या है इंतजाम

14-Jul-2023 07:09 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार और झारखंड समेत देश के लगभग सभी कंपनियां राज्य के सावन के महीने में महादेव की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक झारखंड के देवघर में भी स्थित है और यहां पूजा करने आने वाले कांवरियों की लंबी कतार लगी हुई है। ऐसे में अब इन कावड़ियों को लेकर पुलिस टीम को एक बड़ा सूचना प्राप्त हुआ है।


दरअसल, झारखंड के देवघर में चलने वाले श्रावणी मेले को लेकर आईबी का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद चप्पे-चप्पे की पहरा बढ़ा दी गई है। मेले में आईबी के अलर्ट के बाद आतंकी खतरे को ध्यान में रखते हुए 14 सेक्टर में 7 अस्थाई थाने और शेरनी दस्ते को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही साथ जगह-जगह पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।


बताया जा रहा है कि, श्रावणी मेले को लेकर बिहार में भी पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के कावड़ियों के वेश में आतंकियों के खतरे को लेकर अलर्ट मोड में रहने को कहा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार सावन में राज्य के कांवरिया पथों पर आतंकियों का खतरा होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से एतिहात बरतने की हिदायत राज्य पुलिस को दी गई है।


 जिसके बाद सुल्तानगंज घाट से लेकर भागलपुर स्थित पुणे कांवरिया पथ पर करीब 1500 पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह ना सिर्फ पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है बल्कि पैरामिलिट्री फोर्स भी सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। भागलपुर जिले के अश्वारोही दल की प्रतिनियुक्ति श्रावणी मेला तक कांवरिया पथ पर की गई है। इसके अलावा संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही  सुल्तानगंज घाट पर एसडीआरएफ की टीम प्रतिनियुक्त है, जो सीओ की मॉनिटरिंग में सक्रिय है। इसके अलावा फ्लड कंट्रोल टीम की भी प्रतिनियुक्ति श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज में की गई है।