ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ा ले गई...

शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरोपी को छुड़ा ले गई भीड़

20-Mar-2024 08:46 AM

By First Bihar

MUNGER : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसको लेकर कठोर सजा का भी प्रवाधान है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून और नियमों की हकीकत क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराबी को पकड़ने गई पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना की गश्ती टीम पर चंडीस्थान साहनी टोला के ग्रामीणों ने हमला कर शराब के नशे में पकड़ाए आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की पत्थरबाजी में जहां वासुदेवपुर थाना का गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं गश्ती में शामिल पीटीसी अनिल सिंह, पीटीसी सुनील कुमार सहित पांच पुलिस जवान घायल हो गए। 


वहीं,ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस को वापस लौटना पड़ा। बाद में घायल पांचों पुलिस जवानों को देर रात सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। इस मामले में घायल पीटीसी जवान अनिल सिंह के बयान पर वासुदेवपुर थाना में पुलिस पर हमला करने, पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को जबरन छुड़ा ले जाने तथा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 13 नामजद सहित दो दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्त विक्की साहनी और अमन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि, पुलिस को यह सूचना मिली थी कि वासुदेवपुर थाना को चंडीस्थान साहनी टोला के समीप शराब पीकर हंगामा किया जा रहा है। इसके बाद वासुदेवपुर थाना की गश्ती टीम साहनी टोला पहुंची। वहां जितेन्द्र उर्फ लोलो साहनी शराब पीकर हंगामा करते पाया गया। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर जब पुलिस उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाने लगी तभी महिलाएं सहित करीब 20-25 की संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। 


उधर,  पुलिस अभिरक्षा में पकड़ाए आरोपी जितेन्द्र उर्फ लोलो को भीड़ ने पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया। पत्थरबाजी में वासुदेवपुर थाना के पीटीसी अनिल सिंह, पीटीसी सुनील कुमार सहित गश्ती में शामिल तीन अन्य पुलिस घायल हो गए। जबकि पत्थर लगने से पुलिस गश्ती वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ग्रामीणों का उग्र रूप देख पुलिस वहां से वापस लौट गई। बाद में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में वासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घायल पीटीसी अनिल सिंह के बयान पर जितेन्द्र उर्फ लोलो साहनी, विक्की साहनी, अमन साहनी सहित 13 नामजद और 12-13 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।