ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / सीवान में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

सीवान में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

10-Jul-2019 11:23 AM

By 7

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीवान से जहां एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के नगर थाना इलाके के फतेहपुर की है. जहां एक युवक को चाय पीने के बहाने लेकर जाकर गोली मार दी गई है. इस घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि अस्पताल रोड़ पोखरा के रहने वाले अरमान नाम के युवक को उसके ही मुहल्ले के कयूम नाम के अपराधी ने गोली मारी है. कयूम अपने साथियों के साथ साजिश के तहत अरमान को चाय पीने के लिए फतेहपुर बुलाया था. इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बहरहाल पुलिस ने अब तक इस मामले में कुछ नहीं बताया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट