गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
22-Sep-2020 07:39 AM
PATNA : पटना -गया एनएच -83 के धनरूआ थाना स्थित नीमा और नदवां के पास लगे जाम से बचने के लिए बाइक से पत्नी और बच्चे के साथ जहानाबाद जा रहे कार्यपालक सहायक को जल्दबाजी में अपनी जान गंवानी पड़ी. तो वहीं उनकी पत्नी की भी हालत गंभीर बताई जाती है. जबकि बेटे को मामूली चोट आई है.
मृतक की पहचान जहानाबाद आदर्श कॉलोनी निवासी सुधीर राम भारती के रूप में हुई है. सुधीर राम भारती जहानाबाद समाहरणालय में कल्याण विभाग में कार्यपालक सहायक थे. मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया, वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल पत्नी और बेटे को अस्पताल ले गए.
बताया जा रहा है कि प्रेमचंद्र भारती के एकलौते बेटे सुधीर राम भारती शनिवार को कार्यालय से छुट्टी लेकर बाइक से पटना अपनी ससुराल गए थे. सुधीर की पत्नी ममता की अरवल में नौकरी लगी थी, इसी सिलसिले में उन्हें सोमवार को लेकर जाना था. जिस कारण सुधीर अपने 9 साल की बेटे और पत्नी के साथ बाइक से पटना से जहानाबाद के लिए निकल पड़े. लेकिन नीमा और नदवां के पास सड़क जाम को देखते हुए वे जल्दी बाजी पहुंचने के चक्कर में बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पर चढ़ गए. जबकि उनकी पत्नी पीछे-पीछे थी और पुत्र हेलमेट लेकर आगे चल रहा था. इसी बीच ट्रैक के बीच में एक पूल आ गया. वह पूल पर पहुंचे ही थे कि पटना की ओर से स्टाफ स्पेशल ट्रेन आ गई. ट्रेन को आते देख पत्नी पुल से कूद गई जिससे उसका दोनों पैर टूट गया. वहीं सुधीर भागने में अपने को असमर्थ देख बाइक को छोड़कर पूल से कूदने का प्रयास किया लेकिन बच्चे को आगे देख कर वह उसे बचाने भागा. जिससे ट्रेन की चपेट में आ गया. पिता को ट्रेन से कटता देख बेटा अपने पिता की और आता उससे पहले ट्रेन तेजी से निकल गई. इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से वह भी काफी दूर फेंका गया, जिससे उसे चोट लग गई.