दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
10-Jun-2021 08:09 PM
DESK : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन को अलविदा कहने वाली शिवसेना एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कसीदे पढ़ने लगी है। शिवसेना भले ही कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र में सरकार की साझीदार हो लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर शिवसेना को पसंद आने लगे हैं। शिवसेना के नेता संजय राउत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना केवल बीजेपी के शीर्ष नेता है बल्कि इससे कोई इनकार नहीं कर सकता है कि वह आज देश के सबसे बड़े नेता हैं। संजय राउत ने कहा है कि पिछले 7 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने जो भी सफलता हासिल की है वह सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी की वजह से है। इतना ही नहीं शिवसेना नेता ने यह भी कहा है कि बीजेपी की सफलता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चट्टान की तरह खड़े हैं। संजय राउत का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब पिछले दिनों उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। मराठा आरक्षण से लेकर जीएसटी मुआवजा और अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उद्धव ठाकरे चर्चा कर चुके हैं। शिवसेना के नए बयान का महाराष्ट्र की सियासत में काफी अहम रोल हो सकता है।
संजय राउत के इस ताजा बयान ने महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। उधर इस मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विरोधी दल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मुझे नहीं पता कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच अलग से कोई मुलाकात हुई है, यदि हम मान भी लेते हैं की इस तरह की कोई बैठक हुई होगी तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं।
उधर एनसीपी के स्थापना दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने भी बेहद महत्वपूर्ण बयान दिया है। शरद पवार ने कहा है कि उद्धव ठाकरे को अपने पिता बाला साहब ठाकरे के वसूलों की याद रखना चाहिए। शिवसेना नेता संजय राउत ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की उस वक्त उनके साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण भी मौजूद थे।