ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Traffic Plan: बिहार के इस जिले में कलर कोडिंग के साथ ऑटो का परिचालन शुरू, ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ेगा भारी

Traffic Plan: मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक जाम से निजात के लिए ऑटो और ई-रिक्शा के लिए कलर कोडिंग व रूट निर्धारण का ट्रायल रन शुरू हुआ। जनवरी से नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Traffic Plan
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Traffic Plan: मुजफ्फरपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और जाममुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए कलर कोडिंग और रूट निर्धारण व्यवस्था का ट्रायल रन शनिवार से शुरू कर दिया गया। मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित ऑटो स्टैंड से जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किया।


प्रशासन की ओर से बताया गया कि शुरुआती दो सप्ताह इस योजना की ट्रायल अवधि रहेगी। इस दौरान व्यवस्था के संचालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं की पहचान कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। ट्रायल अवधि समाप्त होने के बाद जनवरी के पहले सप्ताह से नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


नई व्यवस्था के तहत कुल 4800 ऑटो और ई-रिक्शा को कलर कोडिंग के दायरे में लाया गया है। इनमें से 4200 वाहनों के लिए निर्धारित रूट तय किए गए हैं, जबकि 600 ऑटो और ई-रिक्शा को रिजर्व श्रेणी में रखते हुए सफेद रंग के साथ फ्री जोन में शामिल किया गया है।


शहर को तीन जोन और एक फ्री जोन में विभाजित कर कुल 20 रूट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक रूट के लिए अलग-अलग रंग तय किए गए हैं, जिससे यात्रियों को यह आसानी से पता चल सके कि कौन सा ऑटो या ई-रिक्शा किस दिशा में जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था के लागू होने से शहर में यातायात जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता