Bihar Government : अब बिहार के सभी सरकारी अस्पताल होंगे डिजिटल, पंजीकरण से दवा तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन; लंबी कतारों से मिलेगी राहत दारू पर दंगल: दूध की रखवाली बिल्ली को..! इसी तरह से शराबबंदी सफल बनाने में जुटी है नीतीश सरकार, UP से बिहार में शराब सप्लाई कराने के आरोपी 'उत्पाद अधीक्षक' पर गजब मेहरबान है एक्साइज डिपार्टमेंट, जानें.... Bihar Education News: बिहार में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, समय पर आएंगे रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा एलान Bihar Education News: बिहार में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, समय पर आएंगे रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बड़ा एलान Bihar Railway : बिहार के इस रेलखंड पर सफर के दौरान फ्री इंटरनेट, जानिए कैसे काम करता है सिस्टम और क्या है ख़ास ? Bihar News: बिहार में अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार, इस शहर में फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त Bihar Government order : अवैध डीजे गाड़ियों पर परिवहन विभाग का एक्शन शुरू, कई जिलों से बिना रजिस्ट्रेशन वाहन जब्त; 15 दिन में पूरी तरह लगेगी रोक... Bihar Crime News: LJP(R) नेता पर फायरिंग मामले में एक दर्जन लोगों पर केस, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने; गोलियां बरसाते दिखे बदमाश Patna News: पटना में वाहन जांच के दौरान 18 लाख से अधिक कैश बरामद, जांच में जुटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट Patna News: पटना में वाहन जांच के दौरान 18 लाख से अधिक कैश बरामद, जांच में जुटा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट
08-Mar-2024 12:29 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : महाशिवरात्रि के मौके पर बैलगाड़ी पर सवार होकर शिवजी की बारात में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय निकले। इस मौके पर नित्यानंद राय ने पातालेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की / वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि महादेव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आशीर्वाद बनाए रखें। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरु बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी भगवान शिव के भक्त हैं। सभी के जीवन में खुशहाली हमेशा बनी रहे।
महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर में बटेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर कर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बैलगाड़ी पर सवार होकर शिवजी की बाराती में शामिल हुए और पूरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान कई झांकियां निकाली गई। बाद में मंत्री नित्यानंद राय ने सभी झांकियों को सम्मानित किया। वहीं, इस दौरान नित्यानंद राय ने कलाकारों को मंच पर बुलाकर देश भक्ति गीत गाने को कहा। इसके बाद कलाकारों ने कई देश भक्ति गीतों के प्रस्तुती की. सभी इस दौरान काफी उत्साह में दिख रहे थे।
वहीं, इस दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे श्रेष्ठ नेता हैं। आज किसी ने भारत की ओर नजर उठाकर देखने की कोशिश की तो दुनिया के नक्शे से उसका नामोनिशान मिट जाएगा। नित्यानंद राय ने इस दौरान मीडिया से बताया कि वह छात्र जीवन से ही इस बारात में बैलों को हांककर बारात की अगवानी करते आ रहे हैं। हर साल वह इस समारोह में हिस्सा लेते हैं और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी वह इस परंपरा के निर्वहन के लिए यहां आए हैं। शिव बारात के दौरान नित्यानंद ने अपने परिवार के साथ पतालेश्वरनाथ मंदिर में शिवरात्रि का पूजन भी किया।