ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति? HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति? बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह तेज: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने दो महिलाओं को दबोचा, पुलिस ने बचाई जान बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह तेज: मुजफ्फरपुर में भीड़ ने दो महिलाओं को दबोचा, पुलिस ने बचाई जान Bihar Government : अब बिहार के सभी सरकारी अस्पताल होंगे डिजिटल, पंजीकरण से दवा तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन; लंबी कतारों से मिलेगी राहत दूध की रखवाली बिल्ली को..! इसी तरह से शराबबंदी सफल बनाने में जुटी है नीतीश सरकार, शराब सिंडिकेट में शामिल 'उत्पाद अधीक्षक' पर गजब मेहरबान है एक्साइज डिपार्टमेंट, जानें....

शीतलहर से कांपा बिहार : 4 दिन में 13 डिग्री तक गिरा पारा, अब बारिश और बढ़ाएगी ठंड

 शीतलहर से कांपा बिहार : 4 दिन में 13 डिग्री तक गिरा पारा, अब बारिश और बढ़ाएगी ठंड

01-Jan-2024 07:20 AM

By First Bihar

PATNA : सूबे में पछुआ के प्रवाह के बीच शाम ढलते ही आसमान से शीत बरस रही है। लगातार तीसरे दिन सूरज के नहीं निकलने से भागलपुर सहित राज्य के कई जिलों में कंपकपी छूट गई। मौसम में बदलाव का असर यह है कि चार दिनों में अधिकतम तापमान में 12 डिग्री तक की कमी आई है। लगातार अधिकतम तापमान के सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह से भागलपुर, पटना सहित कई शहरों में शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर काफी कम हो गया है। 13.5 डिग्री के साथ पटना का अधिकतम तापमान राज्यभर में सबसे कम रहा।


मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पटना, गया, पूर्णिया व वाल्मीकिनगर में घना कोहरा रहा। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे लुढ़ककर 13.5 डिग्री पहुंच गया। जबकि भागलपुर में रविवार को न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे आ गया है। अधिकतम पारा के सामान्य से काफी नीचे आने के बावजूद न्यूनतम पारा के सामान्य से ऊपर होने से मौसम विभाग ने शीतलहर की घोषणा नहीं की है।


वहीं, तीन और चार जनवरी को राज्य में कुछ जगहों पर आंशिक बारिश भी हो सकती है। इसके बाद ही धूप निकलने के आसार हैं। लेकिन फिर न्यूनतम तापमान में कमी से ठंड में आंशिक बढ़ोतरी होगी। तीन और चार को बारिश के आसार,ठंड और बढ़ेगी। पटना, गया, पूर्णिया और वाल्मीकिनगर में घना कोहरा बने रहने के आसार हैं। कोहरे के चलते ट्रेनों और विमानों की लेटलतीफी और रद्द होने का सिलसिला जारी है। रविवार को दो ट्रेनें और दो विमान रद्द रहे। करीब 12 विमान लेट से आए।


उधर, तेजस राजधानी समेत 15 ट्रेनें लेट रहीं। पटना जंक्शन की दो ट्रेनें रविवार को भी रद्द रहीं जबकि 13 ट्रेनें देरी से पहुंची। तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, मगध, श्रमजीवी जैसी ट्रेनें लगातार लेट चल रही हैं। रविवार को भी तेजस राजधानी नौ घंटे की देरी से पहुंची। यह दो घंटे 50 मिनट की देरी से पटना से रिशेड्यूल की गई। संपूर्ण क्रांति साढ़े तीन घंटे तक लेट रहीं।