ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / शिक्षण संस्थानों का पुनर्जन्म, 9 महीने बाद आज से कैम्पस में रौनक

शिक्षण संस्थानों का पुनर्जन्म, 9 महीने बाद आज से कैम्पस में रौनक

04-Jan-2021 07:15 AM

PATNA : 296 दिनों की बंदी के बाद आज से स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में रौनक वापस लौट आई है। कोरोना महामारी में 9 महीने तक शिक्षण संस्थान बंद रहे लेकिन अब सरकार की गाइडलाइन में के साथ कैंपस में रौनक की वापसी हो गई है। बिहार के सभी शिक्षण संस्थानों को आधी क्षमता के साथ खोलने का आदेश सरकार ने दिया था। राज्यभर में आज से नौवीं कक्षा से लेकर बारहवीं तक के स्कूल, कॉलेज, कोचिंग समेत अन्य शिक्षण संस्थान खोल दिए गए हैं। 


सूबे के 8 हजार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल के साथ-साथ 512 अंगीभूत और संबद्धता प्राप्त कॉलेजों और 599 इंटरमीडिएट कॉलेज भी आज से खुल जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक आज सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कुल 36 लाख 61 हजार से ज्यादा बच्चों में से एक दिन के अंदर 18 लाख 30 हजार के आसपास बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। 14 मार्च 2020 से ही सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे। अब तकरीबन साढे 9 महीने बाद संस्थानों को सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य गाइडलाइन के साथ खोला गया है।


18 दिसंबर को राज्य आपदा समूह की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि 4 जनवरी से स्कूल कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को खोला जाएगा। 24 दिसंबर को शिक्षा विभाग में इस संबंध में डिटेल गाइडलाइन भी जारी की थी। राज्य के सभी जिलों में डीएम ने स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के प्रबंधकों के साथ बैठकर गाइडलाइन का पालन कराने को कहा था और अब शिक्षण संस्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर के इस्तेमाल के साथ छात्रों को आने की इजाजत दी गई है।