ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट

शिक्षकों पर फिर चला केके पाठक का डंडा: 55 टीचर और 10 कर्मियों की सैलरी काटने का आदेश, लापरवाही को लेकर एक्शन

शिक्षकों पर फिर चला केके पाठक का डंडा: 55 टीचर और 10 कर्मियों की सैलरी काटने का आदेश, लापरवाही को लेकर एक्शन

20-Apr-2024 01:59 PM

By mritunjay

ARWAL : अरवल में एक बार फिर शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चला है। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में शिक्षा विभाग ने 55 शिक्षकों और 10 कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए इन सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के एसीएस का पद संभालने के बाद से ही केके पाठक शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। उनके फैसलों से कभी-कभी सरकार को भी फजीहत झेलना पड़ता है। एसीएस केके पाठक के आदेश पर लापरवाह शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के कर्मियों के खिलाफ भी लगातार एक्शन हो रहे हैं। ताजा मामला अरवल जिले का है, जहां शिक्षा विभाग ने 55 शिक्षकों और 10 कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है।


अरवल की जिला शिक्षा पदाधिकारी बिंदु कुमारी ने बताया कि 18 अप्रैल को मध्याह्न भोजन का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देने पर 55 स्कूलों के प्रभारी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश शिक्षा विभाग ने दिया है। हर दिन स्टेट आईवीआरएस के टीम के द्वारा जवाब मांगा जाता है। 18 अप्रैल को 55 शिक्षकों ने कोई जबाब नहीं दिया था। जिसपर एक्शन लेते हुए शिक्षा विभाग ने एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। 


वहीं, शिक्षा विभाग ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर सभी स्कूलों के रोस्टर की जांच का निर्देश दिया था। डीईओ ने 18 मार्च को कई स्कूलों का रोस्टर के अनुसार जांच करने का निर्देश दिया था। इस दौरान 10 कर्मचारी जांच से पूरी तरह से दूर रहे। इस मामले में ज्योत्सना, भूषण, गौतम कुमार, बीआरपी शिवपूजन, राजमणि, विशाल कुमार, अरविंद कुमार, अनुज श्रीवास्तव, शुभम कुमार, श्रवण कुमार, प्रभात कुमार का एक दिन की वेतन पर रोक लगाते हुए उन्हें शिक्षा विभाग की तरफ से कड़ी चेतावनी दी गई है।