मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
28-Oct-2019 06:01 PM
PATNA : नीतीश सरकार ने राज्य के अंदर चल रही शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को एक बार फिर से रिशेड्यूल किया है। बाढ़ और आपदा के कारण नियोजन प्रक्रिया में आई परेशानियों को देखते हुए शिक्षा विभाग में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक नियोजन का नया शेड्यूल जारी किया है।
शिक्षा विभाग की तरफ से नियोजन प्रक्रिया का जो नया शेड्यूल जारी किया गया है उसके मुताबिक 1 नवंबर को नियोजन इकाई के तरफ से मेधा सूची का अनुमोदन किया जाएगा। 4 नवंबर को औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन होगा। 5 से 20 नवंबर तक औपबंधिक मेधा सूची पर आपत्ति लिए जाएंगे। उसके बाद 27 नवंबर तक उन आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा।
नवंबर तक मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 2 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद सारी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए 30 से 31 दिसंबर तक सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद नियोजन पत्र जारी कर दिया जाएगा।