ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / शिक्षक नियोजन : 32,700 पदों के लिए काउंसलिंग आज से, 11 फरवरी तक...

शिक्षक नियोजन : 32,700 पदों के लिए काउंसलिंग आज से, 11 फरवरी तक चलेगी प्रक्रिया

08-Feb-2022 09:22 AM

PATNA : माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति के लिए छठे चरण की काउंसेलिंग आज आठ फरवरी से शुरू हो रही है. इसके काउंसलिंग की प्रक्रिया 11 फरवरी तक की जानी है. छठे चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 32,700 से अधिक पदों के लिए यह काउंसेलिंग की जायेगी. 


मिली जानकारी के मुताबिक आठ फरवरी को काउंसेलिंग नगर निगम क्षेत्र के लिए है. नगर निगम परिक्षेत्र में पारदर्शी तरीके से काउंसेलिंग कराने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी नियोजन इकाइयों को निर्देश दिये हैं. जिला पदाधिकारियों को पूरी स्थिति पर निगाह रखने के लिए कहा गया है. 


काउंसेलिंग से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि की वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी. करीब 300 नियोजन इकाइयों में होने वाली काउंसेलिंग पर शिक्षा विभाग के मुख्यालय विकास भवन से भी की जायेगी. यहां ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जायेगी. यूट्यूब और दूसरे सोशल माध्यमों से काउंसेलिंग प्रक्रिया को लाइव भी देखा जायेगा.


प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन

काउंसेलिंग स्थल पर समुचित रोशनी, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की गयी है. मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थियों को मेधा क्रम में प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जायेगा. अभ्यर्थियों की उपस्थिति एक पंजी में करायी जायेगी. काउंसेलिंग के बाद पंजी पर उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या को अभिप्रमाणित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना पंजी पर हस्ताक्षर करेंगे. 


यदि गड़बड़ी होती है, तो जिला शिक्षा पदाधिकारी की जवाबदेही होगी कि वह काउंसेलिंग रद्द करने की अनुशंसा करें. साथ ही समुचित नियोजन इकाई के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी. काउंसेलिंग केवल उन्हीं नियोजन इकाइयों में होनी है, जहां की मेधा सूची एनआइसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है.