मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
02-Sep-2022 01:34 PM
SITAMARHI : आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए हैं। सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड स्थित नंदीपत उच्च विद्यालय में उपसभापति रामचंद्र पूर्वे स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षक के रूप में तालीम बांटते दिखे। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे तक क्लास रूम में स्किल डेवलपमेंट से लेकर कई विषयों पर प्रकाश डाला और बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया।
दरअसल, रामचंद्र पूर्वे बिहार विधान परिषद के उपसभापति बनने के बाद एक अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए सीतामढ़ी पहुंचे थे। इसी दौरान वे सोनबरसा स्थित नंदीपत उच्च विद्यालय में पहुंचे थे। स्कूल में पहुंचने के बाद वहां के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूर्वे का स्वागत किया। इसी बीच उपसभापति क्लास रूम में पहुंच गए और एक शिक्षक की तरह क्लास में मौजूद बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।
बता दें कि उपसभापति रामचंद्र पूर्वे राजनीत में आने से पहले कॉलेज के लेक्चरर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साल 1968 में डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में गणित विषय के लेक्चरर के रूप में उन्होंने सेवा की शुरूआत की थी। बाद वे राजनीति में आए और आरजेडी से जुड़कर राजनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। बिहार में सरकार बदलने के बाद रामचंद्र पूर्वे विधान परिषद के उपसभापति के रूप में निर्वाचित हुए।