BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
19-Feb-2022 06:57 AM
PATNA : बिहार में चल रही शिक्षक बहाली प्रक्रिया पर एकबार फिर से ग्रहण लगा है। प्रदेश के हाईस्कूलों और प्लस टू शिक्षकों के तकरीबन 32 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के ऊपर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट की तरफ से लगी इस रोक को हटाने के लिए अब शिक्षा विभाग न्यायालय में अपील दायर करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर विधि विभाग को प्रस्ताव भेजा है।
आपको बता दें कि 17 और 18 फरवरी को ही नियुक्ति पत्र दिया जाना था और इसको लेकर विभाग के निर्देश पर 300 नियोजन इकाइयों में तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। जानकारी के मुताबिक शिक्षा विभाग हाइकोर्ट से अपील करने जा रहा है। जिसमें बताया गया है कि 32700 शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया अंतिम दौर में थी। अधिकतर औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। लिहाजा प्रक्रिया को जारी रहने देने की अपील होगी।
कोर्ट में अपील करते हुए शिक्षा विभाग की तरफ से नियोजन प्रक्रिया को जारी रखने के पक्ष में कई दलीलें शामिल की गई है। शिक्षा विभाग यह पूरी कवायद हाइकोर्ट की मंशा का सम्मान करते हुए कर रहा है। याद दिला दें कि प्रीति प्रिया और अन्य बनाम राज्य सरकार के साथ-साथ एक जैसी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाल ही में पटना हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था। हाईकोर्ट ने कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका एसटीईटी रिजल्ट 2013 में प्रकाशित हुआ और उन्होंने बीएड की डिग्री 2017-19 में हासिल की, उन्हें भी इस नियोजन प्रक्रिया में योग्य करते हुए आवेदन का मौका दिया जाय।