ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
27-Jan-2021 07:01 PM
By ASMEET SINHA
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आई रही है. शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है. दरअसल बिहार में 94000 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ़ हो गया है. शिक्षा विभाग बहुत जल्द ही ओपन कैंप काउंसलिंग की डेट जारी करने जा रही है. नियोजित शिक्षकों की वर्तमान बहाली प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग के डायरेक्टर रंजीत कुमार सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मुश्किल से दो दिनों के अंदर विभाग नियोजित शिक्षकों के बहाली प्रक्रिया पर फैसला लेगा और ये फैसला शिक्षक अभ्यर्थियों के हक में होगा.
उधर दूसरी ओर ये ख़बरें भी सामने आ रही हैं कि शिक्षा विभाग की समीक्षा में सीएम नीतीश की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. नियोजन प्रक्रिया को शुरू करने की काउंसिलिंग तिथि जल्द जारी हो सकती है. आपको बता दें कि राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर एक हफ्ते से अधिक समय से लगातार शिक्षक अभ्यर्थी धरना पर बैठे हैं.
सरकारी सूत्रों की ओर से बहाली को लेकर हो जानकारी सामने आई है, उसपर शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि जबतक सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है. तब तक वे लोग धरना को जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार का पत्र उनके पास आएगा, वे लोग इस धरना की समाप्ति करेंगे. गौरतलब हो कि पिछले दिनों गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई थी और इन्हें धरनास्थल से खदेड़ दिया गया है.
शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ हुई इस बर्बरता के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे. ईको पार्क में शिक्षक अभ्यर्थियों से मुलाकात करने के बाद तेजस्वी ने पटना के डीएम और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ बात की और उन्हें धरना स्थल पर जाने की अनुमति देने का आग्रह किया था.