BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
30-Apr-2023 10:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह काम की खबर है।अब उन्हें न सिर्फ रेगुलर कोर्स बल्कि एक्स्ट्रा एक्टिविटी के बारे में भी बताया जाएगा। उन्हें न सिर्फ कोर्स की किताबें पढनी होगी बल्कि अन्य तरह की चीजों को जानने का मौका मिलेगा।
दरअसल, राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने यह तय किया है कि, राज्य के अंदर चल रहे 78,543 सरकारी स्कूलों के बच्चों को न सिर्फ रेगुलर क्लासेज करवाई जाएगी। इसके आलावा भी अन्य कई तरह की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। सरकार ने तय किया है कि,अब सभी सरकारी स्कुलों में क्विज,ओलंपियाड और क्रॉसवर्ड का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से कार्ययोजना योजना बननी शुरू हो गई है। इस तरह की प्रतियोगिताओं में सरकारी स्कूल के बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सरकार की योजना वर्ष 2023-24 के शैक्षणिक सत्र से ही इसकी शुरुआत करने की है।
मालूम हो कि,अब तक चुनिंदा सरकारी और निजी विद्यालयों में ही इस तरह का आयोजन होता रहा है। पिछले दिनों कुछ सरकारी विद्यालयों में इसका आयोजन किया भी गया, लेकिन वे छिटपुट तरीके से ही सम्पन्न हो पाया। कुछ स्कूलों में स्थानीय प्रबंधन के सहयोग से इसका आयोजन किया गया। अब सरकार ने सभी स्कूलों में इसका आयोजन चरणबद्ध तरीके से करने का निर्णय लिया है। इस योजना के दायरे में सभी 38 जिला आएंगे। खासकर ग्रामीण स्कूलों में विशेष ध्यान रखा जाएगा।
आपको बताते चलें कि, सरकार की योजना है कि सुदूर इलाके के बच्चे भी क्विज, ओलंपियाड और क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में सहभागी बनें और विजेता हों। वे निजी स्कूलों के बच्चों से प्रतिस्पर्धा करें और उनसे आगे निकलें। सरकारी स्कूलों में इस तरह का कोई प्लेटफॉर्म ही नहीं है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें। शिक्षा विभाग का मानना है कि यदि ग्रामीण परिवेश के बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में शिरकत करने का अवसर मिलता है तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। यह आगे उन्हें काफी मदद करेगा।