गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Oct-2019 07:04 PM
By Saurav Kumar
SHEOHAR : बिहार में इनदिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पुलिस लगातार बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में शिवहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल से 15 लाख की रंगदारी की मांग करने के मामले में पुलिस ने महाकाल गैंग के मास्टरमाइंड को दबोचा लिया है.
शिवहर एसपी संतोष कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल सदानंद सिंह यादव से 15 लाख रंगदारी मांगने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल सदानंद सिंह यादव से मोबाइल पर मैसेज और कॉल कर रंगदारी में 15 लाख रुपए की मांग की गई थी रंगदारी मांगने वाले ने मैसेज में अपने आप को महाकाल गैंग का सरगना बताया था. गिरफ्तार अपराधी की पहचान अरविंद सिंह उर्फ पट्ठा के रूप में की गई है. जो महाकाल गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
एसपी संतोष कुमार ने बताया है कि बार-बार फोन कर 15 लाख रंगदारी नहीं देने पर प्रिंसिपल को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. इस मामले को लेकर शिवहर थाना में प्रिंसिपल की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने अपराधी के पास से उसके मोबाइल को भी जब्त किया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.