ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अब शेखपुरा क्वारंटाइन सेंटर में हुआ बवाल, संदिग्धों के हंगामे के बाद भागे...

अब शेखपुरा क्वारंटाइन सेंटर में हुआ बवाल, संदिग्धों के हंगामे के बाद भागे मेडिकल स्टाफ

17-Apr-2020 07:34 AM

SHEKHPURA : अब शेखपुरा के क्वॉरेंटाइन सेंटर में कोरोना संदिग्धों ने जमकर बवाल काटा है. बुधवार की देर शाम को शहर के स्टेशन रोड में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के महिला छात्रावास के बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में अलग-अलग जगहों से लाए गए 23 कोरोना संदिग्धों ने जमकर बवाल काटा. 

हंगामा और बवाल के कारण स्वास्थ्यकर्मी और नर्स वहां से भाग निकले. मामला इतना बढ़ गया कि कोरोना संदिग्धों ने जबरन नर्सों के कमरे में घुसने का प्रयास किया. जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर स्थिती कंट्रोल हुई. सदर पीएचसी प्रभारी ने बताया कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती 23 कोरोना संदिग्ध पहले ब्लड सैंपल देने में आनाकानी कर रहे थे. काफी मशक्कत के बाद उनका ब्लड सैंपल लिया गया तो इसके बाद संदिग्धों ने हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते यह लोग क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे नर्सों के कमरे में जबरन प्रवेश कर गए और फिर वहां भी बवाल करने लगे. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला. इस घटना के बाद से क्वॉरेंटाइन सेंटर के पास रह रही नर्सों को दूसरे भवन में शिफ्ट कर दिया गया है.