नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
08-Apr-2021 03:55 PM
SHEKHPURA : पटना की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला के प्यार में शेखपुरा का रहने वाला एक युवक ऐसा पड़ा की फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी. युवक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका को ठहराया है.
युवक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि 'मैं राहुल कुमार, आज मैं मरने जा रहा हूं. मेरी मौत का कारण सिर्फ और सिर्फ ... देवी है. मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. इसमें मेरे परिवार वालों का कोई दोष नहीं है.'
राहुल का शव उसके कमरे में लटकता हुआ मिला है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है.
राहुल के चचेरे भाई विनय ने महिला पर यौन शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. विनय ने बताया कि मृतक असम में एक होटल में रिसेप्शनिस्ट था. इसी दौरान इसकी मुलाकात पटना की एक तलाकशुदा महिला से हुआ, जो होटल में अक्सर ठहरने जाती थी. राहुल और महिला दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया और प्रेम-प्रसंग चलने लगा.

विनय ने बताया कि 3 साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था. महिला उसे अपने घर पर बुलाती थी और उसका यौन शोषण करने लगी थी. उसने फोटो दिखा कर राहुल को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और शादी का दबाव बनाने लगी. इसका विरोध करने पर उसने राहुल पर चोरी और दुष्कर्म का FIR दर्ज कराया था. जिस कारण से राहुल परेशान रहता था. इसी कारण उसने सुसाइड कर लिया.राहुल के सुसाइड से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.