ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पूर्व सीएम शीला दीक्षित को आज आखिरी विदाई, दोपहर 2.30 बजे दिल्ली में...

पूर्व सीएम शीला दीक्षित को आज आखिरी विदाई, दोपहर 2.30 बजे दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

21-Jul-2019 07:38 AM

By 7

DESK : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2.30 बजे राजधानी दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर कों निजामुद्दीन स्थित आवास पर आज सुबह 11.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया जायेगा. बताया जा रहा है कि पार्थिव शरीर को 1.30 बजे तक कांग्रेस दफ्तर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. यहां कांग्रेस नेता और अन्य लोग शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देंगे. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. शीला 81 साल की थीं. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. शीला दीक्षित के निधन के बाद कांग्रेस समेत पूरे देश में शोक की लहर फैल गई. उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चीफ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी. शीला 1998 से 2013 के बीच 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी को फिर से खड़ा करने के मकसद से उन्हें कुछ महीने पहले ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था.