रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
07-Oct-2019 04:41 PM
PATNA: राजधानी पटना में भीषण जल जमाव के बाद इस मामले को लेकर सूबे के सत्ताधारी दल जेडीयू और बीजेपी नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. अब इस मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने गिरिराज सिंह के दिए बयान की मुखालफत की है, और कहा है कि दोनों पार्टी के नेताओं की तरफ से सरकार के खिलाफ की जा रही बयानबाजी ठीक नहीं है और इससे गठबंधन कमजोर होता है.
शाहनवाज हुसैन की गिरिराज को नसीहत
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इस मसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना की हालत को लेकर अपनी ही एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था औ र जमकर आलोचन की थी. गिरिराज के बयान और कई ट्वीट के बाद जेडीयू नेताओं ने भी जमकर पलटवार किया और गिरिराज पर अपने मंत्रालय को संभालने और बिहार के लिए कुछ करने की नसीहत दी थी. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने गिरिराज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पीएम मोदी और अमित शाह को उनके उपर रोक लगानी चाहिए.
जेडीयू नेताओं ने भी जताया था विरोध
उधर सूबे के मंत्री संजय झा ने दिल्ली में गिरिराज सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अनर्गल बयानबाजी की बजाए केंद्र सरकार से बिहार के लिए कुछ बेहतर करने में मदद करनी चाहिए. उधर गिरिराज के बयान पर विपक्षी राजद सांसद मनोज झा ने भी तंज कसा है और कहा है कि इन दोनों पार्टियों का गठबंधन बेमेल है और दरअसल दोनों दलों के बीच एक तरह की नूरा कुश्ती है.