ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / सेना पर झूठी बयानबाजी कर फंसी शेहला रशीद, देशद्रोह का केस दर्ज

सेना पर झूठी बयानबाजी कर फंसी शेहला रशीद, देशद्रोह का केस दर्ज

06-Sep-2019 01:35 PM

By 13

DESK: सेना पर झूठी बयानबाजी करने के आरोप में जेएनयू की पूर्व छात्रा और कश्मीरी नेता शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने शेहला रशीद के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है. शेहला के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-A के तहत देशद्रोह, 153-A के तहत धर्म-भाषा के आधार पर नफ़रत फैलाना, 153 में उपद्रव कराने के आशय से कोई काम करना, 504 के तहत शांति भंग करने के आशय से कोई काम करना और 505 के तहत अफवाह फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. अब इस मामले में दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल शेहला से पूछताछ करेगी. शेहला रशीद के खिलाफ यह FIR सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्‍तव की शिकायत पर दर्ज कराई गई है. उनका आरोप है कि शेहला हिंसा भड़काने और सेना की छवि खराब करने के इरादे से फेक न्यूज का प्रसार कर रही हैं. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने के बाद शेहला रशीद ने भारतीय सेना के खिलाफ झूठी बयानबाजी करते हुए ट्वीट किया था.