ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / शीतकालीन सत्र: कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा मे भारी हंगामा, CM से इस्तीफे...

शीतकालीन सत्र: कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा मे भारी हंगामा, CM से इस्तीफे की मांग को लेकर संग्राम

09-Nov-2023 11:19 AM

By Ganesh Samrat

PATNA: आज शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। आज भी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने भारी हंगामा मचाया। बीजेपी के साथ साथ पूरा विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और बीजेपी के विधायक वेल में पहुंच गए। भारी हंगामे के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।


दरअसल,शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में दिए गए अमर्यादित बयान को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन के भीतर और बाहर अपने बयान के लिए माफी मांगने के बावजूद विपक्षी दल मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सदन में सरकार की तरफ से जातीय गणना पर चर्चा के बाद से विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामें के भेंट चढ़ रही है।


गुरुवार को विधानसभा में कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी और अन्य विपक्षी दलों के विधायक मुख्यमंत्री से उनके अमर्यादित बयान के लिए इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह से दोनों सदनों की गरीमा को आघात पहुंचाया है, सिर्फ माफी मांग लेने भर से उन्हें माफ नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री के बयान के कारण पूरे विश्व में भारत की बेइज्जती हुई है। इसी बात को लेकर बीजेपी के विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा करने लगे।


स्पीकर के बार बार मना करने के बावजूद विपक्षी सदस्य मानने को तैयार नहीं थे। बीजेपी के विधायक टेबल पटकने लगे और कुर्सी को हाथ में ले लिया। सदन के भीतर हातापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को बिगड़ता देख स्पीकर ने पहले 12 बजे तक सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया लेकिन बाद में उसे बढ़ाकर दो बजे तक कर दिया।