ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
25-Nov-2024 11:05 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज (सोमवार) से शुरू हो गया है। यह सत्र पांच दिनों का है। विधानमंडल का यह सत्र आज से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। आज बिहार विधानसभा के उपचुनाव में जीते सभी चार विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। इसके बाद सरकार की ओर से द्वितीय पूरक बजट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। इस बीच नेता विपक्ष तेजस्वी यादव सदन पहुंच गए हैं।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष भी हंगामे की तैयारी में है। आरजेडी के नेताओं ने बताया है कि स्मार्ट मीटर पर एक बार फिर विधानसभा में जमकर हंगामा होगा. भूमि सर्वे में जो किसानों को परेशानी हो रही है इस मुद्दे को भी सदन में उठाया जाएगा। ऐसे में कहीं ना कहीं इन दो ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने का काम करेगी।
इसके बाद कल 26 नवंबर को बिहार सरकार गैर सरकारी संकल्प को लेकर आएगी। 27 और 28 नवंबर सत्र के तीसरे दिन और चौथे दिन राजकीय विधेयक पेश किया जाएगा। सत्र के अंतिम दिन (29 नवंबर) 2024-25 के द्वितीय पूरक बजट पर चर्चा होगी। इसी दिन विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा और फिर सदन की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।
इधर, एनडीए के लिए अच्छी खबर है कि उपचुनाव चार सीटों पर जीत मिली है। तरारी और रामगढ़ सीट से बीजेपी के विधायक जीतकर आए हैं। वहीं जेडीयू से एक विधायक बेलागंज से मनोरमा देवी जीतकर आई हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम पार्टी की प्रत्याशी रहीं दीपा मांझी भी इमागंज से जीतकर आई हैं. ये सभी आज शपथ ग्रहण कर सकते हैं।