ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर टिप्पणी को लेकर भड़क गए अमित शाह, लोकसभा में...

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर टिप्पणी को लेकर भड़क गए अमित शाह, लोकसभा में हुआ जबरदस्त हंगामा

06-Aug-2019 04:10 PM

By 3

DELHI : जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में बहस के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। दरअसल बहस के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का गुस्सा सदन में फूट पड़ा। चर्चा के दौरान जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से जेकेएनसी के सांसद हसनैन मसूदी ने यह कह दिया की कश्मीर में आर्टिकल 370 लगाने के आदेश को जिस कैबिनेट ने मंजूरी दी थी उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी शामिल थे। मसूदी के इस बयान के बाद अमित शाह लोकसभा में उठ खड़े हुए। केंद्रीय गृह मंत्री ने जेकेएनसी के सांसद को चुनौती दी कि वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में दिए गए अपने बयान को साबित करें। अमित शाह के सदन में खड़े होते ही बीजेपी सांसदों ने भी जमकर शोर शराबा किया। जवाब में जेकेएनसी और बाकी विपक्षी दलों के सांसद भी शोर शराबा करते रहे। अमित शाह ने सदन को बताया कि जब अनुच्छेद 370 लागू किया गया उस दौर में केंद्रीय कैबिनेट के पास या प्रस्ताव लाया ही नहीं गया था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कैबिनेट के सदस्य थे लेकिन उन्होंने कभी भी आर्टिकल 370 के लिए अपनी सहमति नहीं दी