ब्रेकिंग न्यूज़

ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार

Home / news / डूब रहे युवक को बचाने की जगह विडियो बनाते रहे लोग, तीन दिन...

डूब रहे युवक को बचाने की जगह विडियो बनाते रहे लोग, तीन दिन बाद मिली लाश

25-Sep-2020 06:06 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना जमुई के रतनपुर की है, जहां एक युवक की उलाय नदी में डूब कर मौत हो गई और स्थानीय लोग मौत का तमाशा देखते रहे. यही नहीं डूबते युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.

ये घटना बुकार गांव के निवासी रविंद्र सिंह के 33 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह के साथ हुआ. दरअसल विक्रम 3 दिन पहले बुधवार की सुबह सात बजे खाद लाने रतनपुर जा रहा था. रास्ते में उलाय नदी घाट पार करते समय बारिश की वजह से अचानक  पानी का तेज बहाव आ जाने से युवक पानी की धारा में बहने लगा. मौके पर मौजूद कुछ युवक उसकी मदद करने की जगह बह रहे विक्रम का वीडियो बनाने लगे. बाद में उसे फेसबुक और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया.         

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद भागलपुर से 12 सदस्यों  की एसडीआरएफ टीम को काम पर  लगाया गया. एसडीआरएफ की टीम ने तेलियाडीह घाट के एक किलोमीटर के दायरे में गोता खोरों की मदद से काफी देर तक खोजबीन की बाद में अभयनाथ पुल तक लगातार एक  किलोमीटर के दायरे में तलाश की गई लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा.

तीन दिन बीत जाने के बाद आज, जमुई जिले के नबीनगर  नदी घाट पर  शौच करने गए ग्रामीणों ने एक युवक का  शव मिलने की सूचना जमुई थाना अध्यक्ष को दी. जिसके बाद  थाना अध्यक्ष ने सूचना मिलते ही नदी किनारे पहुंचकर लाश की शिनाख्त की और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से ही परिवार में मातम का माहौल था लेकिन शव मिलने के बाद  परिवार में कोहराम मच गया.