ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / शर्मनाक ! बिहार में दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण कर युवकों ने...

शर्मनाक ! बिहार में दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण कर युवकों ने किया दुष्कर्म, फिर ऑर्केस्ट्रा में बेचा; जानिए क्या है पूरा मामला

22-Jul-2023 10:15 AM

By First Bihar

BAGHA : देश और राज्य की सरकार लगातार यह दावा करती है कि बेटी है तभी सबकुछ है। बेटियों की सुरक्षा को लेकर तरह - तरह के कैंप भी लगाए जाते हैं और जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इतना ही नहीं अलग से पुलिस टीम, बस की सुविधा और अलग कोच की भी बातें सामने आती है। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से जिस तरह की खबरें निकल कर सामने आई है वह अपने आप में एक सवाल बनता जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिम चंपारण से निकल कर सामने आया है। जहां दो सगी नाबालिग बहनों का ना सिर्फ अपहरण किया गया, बल्कि दोनों से गंदा काम करने के बाद उन्हें ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया गया।


दरअसल,यह पूरा मामला धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां कुछ बदमाशों ने पहले दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण किया गया। उसके बाद दोनों के साथ गंदा काम करने के बाद उन्हें ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया गया। यहां भी उसके साथ गलत काम को अंजाम दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते 23 जून की रात में दोनों सगी बहनें शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। हमलोग उसे ढूंढ़ रहे थे। तभी अपहरणकर्ताओं ने 29 जून को फोन कर कहा कि आपकी बेटियां सुरक्षित हैं, घबराएं नहीं। दोनों जल्द लौट आएंगी। तब हम लोग दोनों के लौटने का इंतजार करने लगे।


वहीं, 19 जुलाई को फोन कर कहा कि दोनों नहीं लौटेगी। परिजनों ने दोनों नाबालिगों के अपहरण की एफआईआर 20 जुलाई को दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के फोन लोकेशन के आधार पर ऑक्रेष्ट्रा में छापेमारी की और दोनों किशोरियों को वहां से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि हम दोनों को कुछ युवकों ने बहलाकर अगवा कर लिया। कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद ऑर्केस्ट्रा में बेच दिया। यहां कई लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया।


इधर, इस मामले में दोनों युवतियों के बयान के आधार पर ऑर्केस्ट्रा संचालिका ज्योति कुमारी और अपहरण करनेवाले दोनों आरोपी सागर कुमार व सोनू कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया।फिलहाल सभी के विरूद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।