Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
28-Jan-2020 03:44 PM
JAHANABAD: असम को देश से काट कर अलग देने की साजिश रचने वाले शरजील इमाम की गिरफ्तारी ने बिहार पुलिस की चुस्ती की पोल खोल दी. जहानाबाद में कैंप कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अगर अपनी आंख-कान खोल कर नहीं रखी होती तो शरजील आज भी गिरफ्तार नहीं हो पाता. हद देखिये कि गिरफ्तारी के बाद जहानाबाद पुलिस के अधिकारी दिल्ली पुलिस की टीम से उलझ गये.
दिल्ली पुलिस की टीम ने शरजील को दबोचा
पटना में बैठे बिहार के मुख्यमंत्री और एडीजी ये दावा कर रहे थे कि उनके राज्य की पुलिस शरजिल की गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस की पूरी मदद कर रही है. लेकिन हकीकत कुछ और थी. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें ये खबर मिल गयी थी कि कल रात ही शरजील इमाम पटना से भाग कर जहानाबाद पहुंचा है. दिल्ली पुलिस को शक था कि अगर ये जानकारी जहानाबाद पुलिस को दी गयी तो बात लीक हो सकती है.
ऐसे में दिल्ली पुलिस की टीम ने शरजील के भाई मजम्मिल को उठा लिया. उससे सख्ती बरती गयी तो शरजील के ठिकाने का पता चल गया. इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने बगैर जहानाबाद पुलिस को खबर दिये छापेमारी की. जहानाबाद के काको में ही शरजील अपने एक संबंधी के घर छिपा बैठा था. उसने सर और दाढी के बाल कटवा लिये थे और शॉल से अपना चेहरा छिपा रखा था. लेकिन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके सारे संभावित हुलिये की तस्वीर पहले से ही बनवा कर अपने पास रखा गया. घर में छापेमारी हुई तो शरजील पहली ही नजर में पहचान में आ गया.
गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की टीम से उलझी जहानाबाद की पुलिस
दिल्ली पुलिस की टीम ने जब शरजील को गिऱफ्तार कर अपनी गाड़ी में बिठाया तो जहानाबाद पुलिस ने उसे अपने हवाले करने की जिद ठान ली. दिल्ली पुलिस इसके लिए तैयार नहीं हुई तो जहानाबाद के कुछ पुलिस अधिकारी दिल्ली से आये पुलिस अधिकारियों से उलझ गये. सरेआम दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बकझक होने लगी. लेकिन मामला हाई प्रोफाइल था और जहानाबाद पुलिस जबरदस्ती कुछ भी करवा लेने की स्थिति में नहीं थी. लिहाजा उसे शांत हो जाना पड़ा. वैसे कुछ देर में जहानाबाद के एसपी भी काको थाना पहुंच गये. उन्होंने भी मामले को संभाला.