ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / शरजील इमाम को पुलिस ने किया अरेस्ट, काको से हुई गिरफ़्तारी

शरजील इमाम को पुलिस ने किया अरेस्ट, काको से हुई गिरफ़्तारी

28-Jan-2020 03:11 PM

JEHANABAD :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां देशद्रोह के मामले में फरार चल रहे शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. जहानाबाद के काको से उसे अरेस्ट किया गया है. 

इसको भी पढ़ें: शरजील की गिरफ्तारी ने खोल दी बिहार पुलिस की पोल, दिल्ली पुलिस से उलझे जहानाबाद के पुलिस अधिकारी

भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम को अरेस्ट करने के लिए 5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. दिल्ली उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार शरजील इमाम की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी. शरजील इमाम का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार पटना में 25 जनवरी को पाया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस एक दूसरे के सहयोग के साथ काम कर रही थी. 

शरजिल इमाम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ज्यादा जानकारी देने को तैयार नहीं है. लेकिन पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शरजिल इमाम अपने एक संबंधी के घर छिपा था. जहानाबाद के काको में उसका पैतृक घर है लेकिन वो पास के ही एक दूसरे घर में छिपा था. कल रात ही वो पटना से भाग कर जहानाबाद आया था. दिल्ली पुलिस की टीम ने अपना जाल बिछा रखा था. आज दोपहर जहानाबाद पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने शरजिल के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा. उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी हो रही है.

नीतीश बोले-कानून अपना काम कर रहा है
उधर शरजिल इमाम की गिरफ्तारी पर नीतीश कुमार से उनकी राय पूछी गयी. नीतीश ने कहा कि शरजिल इमाम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. उसने आपत्तिजनक बयान दिया है और उसका समर्थन नहीं किया जा सकता. इस मामले में कानून अपना काम करेगा. बिहार की पुलिस को जो करना है वो कर रही है. नीतीश ने कहा कि अब तक कोई पैदा नहीं हुआ जो भारत के टुकड़े कर सके.