Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें
02-Oct-2024 06:19 PM
By First Bihar
PATNA/RANCHI: 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। कल यानि गुरुवार को कलश स्थापना के साथ ही देवी उपासना का नौ दिनों का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। शारदीय नवरात्रि में इस बार माता का आगमन पालकी पर हो रहा है जबकि प्रस्थान मुर्गे पर होगा। माता का पालकी पर आगमन और मुर्गे पर प्रस्थान दोनों शुभ फलदायी नहीं है।
पूरे 9 दिन की नवरात्रि
इस बार पूरे 9 दिनों की नवरात्रि मनाई जाएगी। 3 अक्टूबर से शुरू होकर अगले 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की अराधना करेंगे। कलश स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं का नौ दिनों का उपवास भी शुरू हो जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना यानी कलश की स्थापना की जाती है। कलश स्थापना या घटस्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
ऐसे करें कलश स्थापना की तैयारी
कलश स्थापना की विधि शुरू करने से पहले सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करके साफ कपड़े पहनें। उसके बाद एक साफ स्थान पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर माता रानी की प्रतिमा स्थापित करें। लाल रंग के इस कपड़े पर थोड़े चावल रखें और मिट्टी के पात्र में जौ बो दें। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें और कलश पर स्वास्तिक बनाकर इसपर कलावा बांधें। कलश में साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालकर अशोक के पत्ते रखें। एक नारियल लें और उस पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें। इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए देवी दुर्गा का आवाहन करें। इसके बाद दीप आदि जलाकर कलश की पूजा करें। नवरात्रि में देवी की पूजा के लिए सोना, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी का कलश स्थापित किया जाता है।
शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना
तीन अक्टूबर को पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होगी। प्रथम दिन सूर्योदय से लेकर दोपहर 3 बजकर 17 मीनट तक हस्त नक्षत्र व्याप्त रहेगा इसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा। हस्त नक्षत्र में कलश स्थापन या घट स्थापन अत्यंत शुभ माना जाता है। 3 अक्टूबर को शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 6 बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक रहेगा। उसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 1:30 तक रहेगा। दोपहर डेढ बजे से तीन बजे तक राहू काल रहेगा। राहू काल में कलश स्थापन को ठीक नहीं माना जाता है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापन या घट स्थापना करना शुभ फलदायी होता है।