ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह

Home / news / कोरोना और सर्दी-जुकाम में ऐसे पहचानें फर्क, इन 2 लक्षणों पर दें ध्यान

कोरोना और सर्दी-जुकाम में ऐसे पहचानें फर्क, इन 2 लक्षणों पर दें ध्यान

12-Apr-2020 12:18 PM

DESK : इतने दिनों में आप सभी ये तो जान ही गए होंगे की कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है. इतने दिनों में इसका प्रभाव कम होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है. विश्व का हर छोटा-बड़ा देश आज इसके चपेट में है. हर दिन मौत का आकड़ा एक नई उचाई को छू रहा है. हर संभव प्रयास करने के बावजूद हम कोरोना को हराने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. कोरोना वायरस की सबसे खतरनाक बात ये है कि इसके लक्षण कई बार देरी से नजर आते हैं. 

वहीं इसके साथ ही इसका लक्षण आम सर्दी-जुकाम या कॉमन एलर्जी से इतने मिलते-जुलते हैं कि इन्हें पहचानना मुश्किल है. जिसे लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज हो जा रहे हैं.कैलिफोर्निया के मेडिसिन फिजिशयन डॉक्टर डेविड कटलर ने बताया कि कॉमन कोल्ड और कोरोना वायरस के लक्षण एक जैसे हैं, लेकिन दो ऐसे लक्षण हैं जो इनमें फर्क बता सकते हैं. 

डॉक्टर कटलर के अनुसार-

1.कॉमन एलर्जी में इंसान को खांसी जुकाम जरूर होते हैं, लेकिन उसे बुखार नहीं चढ़ता. वहीं कोरोना पीड़ित में तेज बुखार की शिकायत देखी गई है. 

2. कोरोना वायरस के रोगियों में बदन दर्द और जोड़ों में दर्द की समस्या देखी गई है. जबकि आम सर्दी-जुकाम में बदन टूटा-टूटा रहता है, लेकिन उसमें तेज दर्द की शिकायत नहीं होती है. 


कोरोना वायरस के लक्षण-

1. कोरोना वायरस संक्रमण के बाद 5 दिनों में सूखी खांसी होती है और फिर बलगम बनना शुरू हो जाता है. 

2.तेज बुखार चढ़ने लगता है और शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है. 

3. संक्रमण ते शुरू के 5 दिनों में मरीज को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. वहीं कुछ लोगों को सांस फूलने की समस्या ज्यादा देखी गई है. 

4. बलगम बनने की वजह से छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होती है.