ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / शरद यादव की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा

शरद यादव की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा

21-Sep-2020 01:19 PM

PATNA :  जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की तबीयत बिगड़ गई है. शरद यादव को सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं, फिलहाल शरद यादव का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है.


शरद यादव के करीबी जावेद रजा से फर्स्ट बिहार ने उनकी सेहत के बारे में बातचीत की है. जावेद रजा ने बताया है कि शरद यादव की तबीयत या पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है. सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें रविवार को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया था हालांकि बाद में डॉक्टरों ने बताया कि वह केवल 20 फ़ीसदी ऑक्सीजन ही वेंटिलेटर के जरिए ले रहे थे. 80 फ़ीसदी वाह असामान्य तरीके से ले पा रहे थे. डॉक्टरों ने उनकी सेहत में पहले से सुधार बताया है.


शरद यादव की तबीयत ख़राब होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे फोन पर बातचीत की. बता दें कि बिहार के कद्दावर नेताओं में शुमार शरद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे. हालांकि नीतीश से बाचतीत के बाद ये कयास  लगने शुरू हो गए थे कि शरद यादव की दोबारा जेडीयू में वापसी हो सकते हैं. इसको लेकर शरद यादव से जुड़े एक करीबी नेता ने कहा था कि राजनीति में कुछ भी संभव है.