मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
15-Oct-2020 03:31 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दूसरे और तीसरे चरण के उम्मीदवारों का एलान कर दिया. कांग्रेस ने 24 उम्मीदवारों को सिंबल बांटा है. कांग्रेस पार्टी ने इसबार वरिष्ठ राजनेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला को भी टिकट दिया है. बेटे को सेट करने के लिए बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अदावत करने वाले शरद यादव के बेटे शांतनु बुंदेला को किसी पार्टी से टिकट नहीं मिला.

बिहार विधानसभा चुनाव में 'सेकेंड जेनेरेशन पॉलिटिक्स' को आगे बढ़ाने के लिए कई पार्टियों ने बेटे, बेटी, बहू और दामाद को टिकट दिया है. शरद यादव के बेटे शांतनु बुंदेला के करियर को काफी चिंतित हुआ करते थे. नीतीश कुमार से अदावत कर नई पार्टी बनाने वाले शरद यादव की बेटी को सुभाषिनी मधेपुरा जिले के बिहारीगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया है.

सुभाषिनी ने बीते बुधवार को ही कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था, जिन्हें गुरूवार को टिकट दिया गया. पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में सूची पर मुहर लगा दी थी. जिसमें शरद यादव की बेटी का भी नाम शामिल था. राजनीतिक पंडितों का मानना है कि शरद यादव अपने बेटे को सेट करना चाहते हैं. उनके बेटे शांतनु बुंदेला राजनीति में काफी एक्टिव भी रहते हैं. उन्हें कई बार मधेपुरा के इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए देखा गया है. शांतनु अपने पिता शरद यादव की कर्मभूमि मधेुपरा में अपने पिता के चुनाव की तैयारी में एक्टिव दिखे थे.

आपको बता दें कि शरद यादव की बेटी सुभाषिनी की शादी हरियाणा के नेता कमलवीर सिंह के बेटे राजकमल यादव से हुई है. राजकमल यादव के चाचा राव नरवीर सिंह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं. सुभाषिनी बुंदेला और राजकमल यादव का गैरतपुर बांस में डीपीएस अरावली वर्ल्ड स्कूल भी है. सुभाषिनी स्कूल की चैयरपर्सन हैं. शरद यादव के दामाद राजकमल इस स्कूल के एमडी हैं.
