चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
15-Feb-2024 05:42 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने NCP विधायकों की अयोग्यता मामले में अपना फैसला सुना दिया है। स्पीकर ने शरद पवार गुट को बड़ी झटका देते हुए अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी बताया है।
स्पीकर ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अजित पवार के पास 41 विधायकों का बहुमत है। अजित पवार के पास शरद पवार से ज्यादा विधायकों का समर्थन है, इसलिए अजित पवार का गुट ही असली एनसीपी है। स्पीकर ने कहा कि एनसीपी में कोई फूट नहीं हुई है बल्कि सिर्फ गुट बने हैं। प्राथमिक स्तर पर पार्टी की संरचना, संविधान और विधिमंडल बल इन तीन तथ्यों पर फैसला दिया।
उन्होंने कहा कि 30 जून 2023 को एनसीपी में दो गुट निर्माण हुआ। 29 जून तक शरद पवार के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं था। राष्ट्रवादी के संविधान को लेकर कोई विवाद नहीं है। स्पीकर ने अपना फैसला सुनाते हुए अयोग्यता की याचिकाओं को रद्द कर दिया। उन्होंने सभी विधायकों को योग्य ठहराया है। इससे पहले बीते 6 फरवरी को चुनाव आयोग ने भी अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी करार दिया था।