ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / शराबबंदी पर अरुण कुमार ने सीएम पर साधा निशाना, कहा.. सबको पियक्कड़ बनाकर...

शराबबंदी पर अरुण कुमार ने सीएम पर साधा निशाना, कहा.. सबको पियक्कड़ बनाकर गांधी का चोला ओढ़ कर चल रहे हैं नीतीश

18-Jan-2022 11:29 AM

PATNA : नालंदा में जहरीली शराब से मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौतरफा घिर गये हैं. विपक्ष के साथ-साथ सहयोगी दल भी हमलावर हैं. खास बात ये है कि साल 2016 जब बिहार में शराबबंदी कानून लागू करने का फैसला लिया था, तब तमाम राजनीतिक दलों ने विधानमंडल से सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया था लेकिन आज शराबबंदी से ज्यादातर पार्टियां संतुष्ट नहीं हैं और इसको लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.


भारतीय सबलोग पार्टी (भासपा) के प्रमुख एवं जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए शराबबंदी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अरुण कुमार आज अपनी पार्टी का चिराग पासवान के गुट वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ विलय करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है.


अरुण कुमार ने सीधे कहा कि शासन की बागडोर गलत लोगों के हाथ में चली गई है. कानून व्यवस्था बिगड़ने का यही मुख्य कारण है. जो आज शराबबंदी का ढोल पीट रहे हैं वही खुद शराब पीते हैं. नीतीश कुमार को खुद पता है कि उनके कौन मंत्री और अफसर शराब पीते हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि यह नकली शराबबंदी है. नीतीश कुमार सबको पियक्कड़ बनाकर अब गांधीवादी चोला ओढ़ रहे हैं. 


वहीं शराबबंदी संशोधन पर अरुण कुमार ने कहा कि यह कभी सफल नहीं होगा, क्योंकि जेडीयू के जो सफेदपोश हैं उन्हीं के संरक्षण में शराब कारोबार चल रहा है. जनता को भी सब पता है. पहले पंचायत स्तर तक शराब की दुकान खुलवा दी और अब शराबबंदी का नाटक कर रहे हैं. सबको शराब के पीछे लगा दिया है और प्रदेश भर में हत्या और लूट के अपराध बढ़ गये हैं.