बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
02-Nov-2020 03:24 PM
KATIHAR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बावजूद भी धड़ल्ले से शराब की बिक्री को रही है. जिनके कंधे पर शराबबंदी कानून को लागू करने की जिम्मेदारी, वही लोगशायब के नशे में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले का है, जहां शराब के नशे में एक पुलिसकर्मी ने जमकर हंगामा किया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला कटिहार जीआरपी में तैनात एक सिपाही से जुड़ा है, जिसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी हंगामा करता हुआ दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जीआरपी चौक के पास आरपीएफ और जीआरपी ऑफिस होने के बावजूद सिपाही पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई है.
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कटिहार जंक्शन के पास जीआरपी के पास का है. वीडियो में एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में जमकर हंगामा करता हुआ दिख रहा है. शराब के नशे में पुलिसकर्मी अपने सिंयार अफसरों को भी बुरा-भला कहता हुआ दिख रहा है. नशे की हालत में वह अपने वरीय पदाधिकारी पर वेतन रोकने का आरोप लगा रहा है. नशे में धुत वह कह रहा है कि 'मैं दिल का बड़ा अफसर हूं, भले दो महीने से वेतन नहीं मिला है.'
बिहार में शराबबंदी है, इस सवाल पर वह कहता है कि 'मैं खुद जीएम और डीआरएम हूं तो फिर मेरा कौन क्या बिगाड़ लेगा.' वह कहता है कि 'जब वह किशनगंज थाने में था, तो अधिकारियों ने उसका वेतन रोक दिया.'