गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Dec-2023 01:48 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: पांच राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को चुनौती देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 24 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनावी शुरुआत करेंगे। वहीं यूपी के किसी सीट से नीतीश के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज है। नीतीश कुमार द्वारा वाराणसी से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने पर बीजेपी ने तंज किया है।
बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि जेडीयू का क्या हाल है यह पूरे देश को पता है। जेडीयू एक डूबती हुई नाव है जिससे सभी बड़े नेता एक के बाद एक भाग रहे हैं। अब जब नीतीश की नाव डूब रही है तो इन्हें लगता है कि कुछ अलग करना चाहिए, ताकि मीडिया में बने रहें। बनारस में रैली करने का मतलब है कि ये सिर्फ और सिर्फ मीडिया में बने रहना चाहते हैं क्योंकि पिछले दिनों जिस तरह से नीतीश कुमार ने विधानसभा में भाषण दिया इससे पूरे देश में इनकी किरकिरी हुई है और पर्दाफास हो गया है कि उनकी मेमोरी लॉस हो गई है।
उन्होंने कहा कि फजीहत से बचने के लिए नीतीश तरह तरह के बहाने ढूंढ रहे हैं और वाराणसी में रैली भी उसी का एक हिस्सा है। जेडीयू पहले भी दूसरे राज्य में चुनाव लड़कर देख चुकी है। इन लोगों की जमानत तक नहीं बचती है बावजूद इसके अंतिम कोशिश कर रहे हैं। जेडीयू के कार्यकर्ता तो इसलिए उत्साहित हैं कि बिहार में शराबबंदी है और वहां शराब खुला हुआ है। हो सकता है कि शराब का आनंद लेने के लिए उत्साहित हो रहे होंगे लेकिन कहीं कुछ इनका होना नहीं है। जेडीयू अब अंत के कगार पर पहुंच गई है और आने वाले समय में वह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।