ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / शंभू बॉर्डर पर फिर घमासान, 7 जिलों में इंटरनेट बंद; धारा -144...

शंभू बॉर्डर पर फिर घमासान, 7 जिलों में इंटरनेट बंद; धारा -144 लागू

14-Feb-2024 09:55 AM

By First Bihar

DESK : पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर रोक लिया गया है।  किसानों को रोकने और उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के दागे गए। सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। इन सीमाओं पर सीमेंट और लोहे की बैरिकेडिंग भी की गई है। 


वहीं, किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए राजधानी की सभी सीमाएं लगभग सील कर दी गई हैं।इससे दिल्ली-मेरठ समेत कई हाईवे पर भारी जाम लग गया है और ऑफिस आने-जाने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट पर बैन लगाया गया है। 


इसके अलावा 22 में से 15 जिलों में धारा 144 लागू की गई है। शंभू बॉर्डर पर किसानों के 2500 ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचे हुए हैं। इनमें से 800 ट्रॉलियों में खाने का सामान, लकड़ी और पेट्रोल-डीजल लेकर जा रहे हैं। किसान छह महीने तक धरना प्रदर्शन के लिए 'दिल्ली चलो' मार्च की तैयारी बीते दो महीने से कर रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसको देखते हुए सीमा से करीब एक किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक लिया जा रहा है और आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। 


उधर, किसान आंदोलन को लेकर राजनीति भी तेज हैं। इस बीच पंजाब सरकार ने एक बार फिर से भाजपा के नेतृत्व वाली हरियाणा एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मान ने हरियाणा सरकार से भी अपील की कि वह पंजाब के किसानों पर लाठीचार्ज न करें और उन पर आंसू गैस के गोले व पानी की बौछार न करें। मान ने कहा कि आज पुलिस कार्रवाई में कई किसान घायल हुए हैं जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सभी अस्पतालों से घायल किसानों को बिना देरी मदद और इलाज मुहैया करवाने को कहा।