ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लौट के शकील घर को आये...फिर कांग्रेस में वापसी करेंगे शकील अहमद, सोनिया...

लौट के शकील घर को आये...फिर कांग्रेस में वापसी करेंगे शकील अहमद, सोनिया गांधी से की मुलाकात

05-Sep-2019 03:19 PM

By 9

DESK: मधुबनी वाले शकील अहमद फिर से कांग्रेस में वापसी करेंगे. दिल्ली में आज शकील अहमद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. शकील ने फिर से कांग्रेस में लौटने की इच्छा जतायी है. सोनिया ने विचार करने का भरोसा दिलाया है. लोकसभा चुनाव के वक्त छोड़ी थी पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त शकील अहमद ने पार्टी छोड़ दी थी. कांग्रेस के दिग्गज राष्ट्रीय नेताओं में से एक शकील अहमद मधुबनी से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन महागठबंधन में ये सीट वीआईपी पार्टी के खाते में चली गयी. नाराज शकील अहमद निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गये थे. चुनाव में उन्हें अच्छे वोट भी आये थे. जदयू में जाने की थी चर्चा लोकसभा चुनाव के बाद शकील अहमद के जदयू में जाने की भी चर्चा थी. सियासी हलके में कहा जा रहा था कि शकील अहमद की नीतीश कुमार से बात हो चुकी है. लेकिन इसी बीच कांग्रेस में उथल पुथल हुआ और सोनिया गांधी के हाथों में फिर से कांग्रेस की कमान आयी. शकील अहमद की गिनती सोनिया गांधी के विश्वस्त नेताओं में होती रही है. लिहाजा शकील अहमद खान को पुराने घऱ में लौटना ज्यादा मुफीद लगा. जानकार बता रहे हैं कि जल्द ही शकील अहमद की औपचारिक तौर पर कांग्रेस में वापसी होगी.