ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम प्रभार, चोपड़ा और चाको का...

शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम प्रभार, चोपड़ा और चाको का इस्तीफा मंजूर

12-Feb-2020 09:36 PM

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह से हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी के इस्तीफा देने के बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को कांग्रेस का अंतिरिम प्रभार दिया गया है. फिलहाल गोहिल बिहार के बने रहेंगे.  

खराब प्रदर्शन को लेकर दोनों ने दिया इस्तीफा

दिल्ली में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने चुनाव के रिजल्ट के दिन ही इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद आज दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने इस्तीफा दे दिया. दोनों का इस्तीफा को मंजूर कर लिया गया है. दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने राजद के साथ मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस ने 66 में से एक सीट भी नहीं जीत पाई. वही, राजद भी हार गई.

दो चुनाव में एक सीट नहीं मिली कांग्रेस को

2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिली है. दिल्ली चुनाव से कुछ माह पहले ही चोपड़ा को अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन इस चुनाव में कुछ भी फायदा कांग्रेस को नहीं हुआ.  2015 विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस एक सीट भी जीत नहीं पाई थी. बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर असंतोष अधिक था. प्रचार करने से अधिक कांग्रेस के नेता गुटबाजी में व्यवस्थ रहते थे. यही कारण है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं के प्रचार के बाद भी कांग्रेस एक सीट जीत नहीं पाई.