BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
11-Feb-2022 04:42 PM
PATNA : बिहार के उद्योग मंत्री के रूप में एक वर्ष पूरा करने पर शाहनवाज़ हुसैन ने अपने कामकाज और उपलब्धियों का पत्र बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल को सौंपा. इसके बाद एक साझा प्रेस वार्ता में उन्होंने अपने विभाग में किये गये कार्यों के एक साल का रिपोर्ट पेश किया. इससे पहले गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें रिपोर्ट कार्ड दी थी.
शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि बिहार अब उद्योग के मामलें में प्रगति की राह पर है. पिछले एक साल में बिहार को 39,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसमें से 30,382 करोड़ के निवेश प्रस्ताव अकेले एथेनॉल उत्पादन से जुड़े है. उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर कहा कि, उनके एक साल पहले कार्यभार संभालने के बाद से 38,906 करोड़ रुपये के 614 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. निवेश प्रस्ताव खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य, कृषि, प्लास्टिक और रबर और पर्यटन क्षेत्रों से संबंधित थे। प्रदेश में अब तक 87 औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के चौथे कार्यकाल के दौरान कुल 17 एथेनॉल उत्पादन इकाइयों के प्रस्तावों पर कार्रवाई की गई है. इनमें से चार जल्द ही भोजपुर में 180 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से उत्पादन शुरू करेंगे. इसी तरह, गोपालगंज में 133.25 करोड़ रुपये और 40 करोड़ रुपये की दो इकाइयाँ आ रही हैं. पूर्णिया को भी 96.76 करोड़ रुपये के निवेश से एक इकाई मिलेगी.
उन्होंने कहा, बिहार जल्द ही एक औद्योगिक केंद्र बन जाएगा जो लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा. अधिकारियों के अनुसार बेगूसराय के बरौनी में 557 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पेप्सी का एक बॉटलिंग प्लांट उत्पादन के लिए तैयार है. मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में 187 करोड़ रुपये के निवेश से मेगा फूड पार्क खोला जाएगा.
उद्योग मंत्री ने जो रिपोर्ट कार्ड पेश किया उसके अनुसार...